Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 4th T20i Match Mca Stadium Scorecard Result Updates – Amar Ujala Hindi News Live

09:49 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हर्षित राणा को मिली सफलता

इंग्लैंड को चौथा झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। हर्षित को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया था। वह कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और इस प्रारूप में डेब्यू किया। यह तेज गेंदबाज के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट भी है।

09:33 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: जोस बटलर दो रन बनाकर आउट

रवि बिश्नोई ने अपनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/3 है।

09:27 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: सॉल्ट 23 रन बनाकर आउट

65 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर का खेल पूरा हो चुका है, इंग्लैंड को जीत के लिए 77 गेंदों में 116 रनों की जरूरत है।

09:21 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: बेन डकेट 39 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को पहला झटका 62 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने बेन डकेट को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

08:56 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

भारत द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड तैयार है। फिल सॉल्ट और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लिश टीम के प्रशंसकों को दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

08:44 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 182 रन का लक्ष्य

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 12 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए थे। साकिब महमूद ने संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोर्चा रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हुई, जिसके दम पर टीम इंडिया ने अपने 50 रन पूरे किए।

पारी का आठवां ओवर फेंकने आए आदिल रशीद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक को जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने 26 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भारत का लक्ष्य 160 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचासा 27 गेंदों में जड़ा जबकि तिलक ने 31 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। दोनों इस मैच में 53-53 रनों की शानदार पारियां खेलने में कामयाब हुए।

भारत के लिए अक्षर पटेल ने पांच रन बनाए जबकि अर्शदीप शून्य और रवि बिश्नोई बिना खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने तीन, जेमी ओवरटन ने दो और ब्रायडन कार्स तथा आदिल रशीद ने एक-एक विकेट चटकाया।

08:38 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा चौथा अर्धशतक

शिवम दुबे ने 31 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। 

08:33 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हार्दिक अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 27 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचाया जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ वह 30 गेंदों में 53 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ छठे विकेट के लिए 45 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी निभाई। उन्हें जेमी ओवरटन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम क्रीज पर मौजूद हैं।

08:30 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हार्दिक पांड्या ने जड़ा पचासा

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने महज 27 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा है। वहीं, शिवम दुबे भी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 17.5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 166/5 है।

08:27 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हार्दिक-शिवम ने संभाला मोर्चा

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 67* रनों की साझेदारी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/5 है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *