09:00 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। गिल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, सूर्या क्रीज पर नए हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकालना चाहेंगे। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।
08:54 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
94 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ईशान किशन 15 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब शुभमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/4 है।
08:40 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: शुभमन गिल का अर्धशतक
61 गेंद में शुभमन गिल का अर्धशतक हो चुका है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और एक छक्का लगाया है। वह एक छोर संभालकर खड़े हुए हैं और भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद उनकी पारी पर निर्भर करती है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है।
08:36 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
74 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 39 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें शमीम हुसैन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।
08:34 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: राहुल और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
लोकेश राहुल और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया को मुश्किल से निकाल लाए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2 है।
08:07 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और लोकेश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है। गिल अच्छी गति से रन बना रहे हैं, जबकि राहुल संभलकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 65 रन है।
08:00 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बनाए
भारतीय टीम ने 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा छोटे स्कोर पर आउट हुए। दोनों विकेट तंजिम के नाम रहे। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और लोकश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है।
07:26 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: तिलक वर्मा पांच रन बनाकर आउट
17 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा नौ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तंजिम हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
07:16 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: कप्तान रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे
266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। तंजिम हसन ने उन्हें एनामुल हक के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1 है।
06:43 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने 265 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। जडेजा इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए।
06:34 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 250 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। महेदी और तंजिम क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
06:27 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
238 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। नसुम अहमद 45 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध की यॉर्कर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। अब महेदी हसन के साथ तंजिम हसन क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 242 रन है।
06:04 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। नसुम अहमद और महेदी हसन तेज गति से रन बना रहे हैं। 44 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 217/7 है।
05:58 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश के सात विकेट गिरे
193 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के सात विकेट गिर चुके हैं। तौहिद हृदॉय 81 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। मोहम्मद शमी ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अब नसुम अहमद के साथ मेहदी हसन क्रीज पर हैं।
05:54 PM, 15-Sep-2023
IND vs BAN Live: तौहिद का अर्धशतक
बांग्लादेश ने 40 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। फिलहाल नसुम अहमद 14 रन और तौहिद हृदोय 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तौहिद ने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।