क्या भारतीय टीम में जितेश या सुंदर को मौका मिलेगा? ऑस्ट्रेलिया मैक्सवेल को मौका दे सकता है
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवा गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भारतीय टीम रविवर को तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था।
