Ind Vs Aus Live Score:जोश इंगलिश ने टी20 में अपना पहला शतक लगाया, भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया – Ind Vs Aus T20 Live Score: India Vs Australia T20 Today Match Scorecard Ball By Ball Updates

08:11 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता स्टीव स्मिथ के रूप में मिली। वह 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। स्मिथ ने जोश इंगलिश के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।

07:52 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: जोश इंगलिश ने लगाया अर्धशतक

जोश इंगलिश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 12वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन का आंकड़ा पार किया। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। इंगलिश 32 गेंद पर 63 और स्मिथ 29 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:44 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/1

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। जोश इंगलिश 25 गेंद पर 44 और स्टीव स्मिथ 24 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर ली है।

07:21 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। रवि बिश्नोई ने ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। शॉर्ट 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद जोश इंगलिश क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पांच ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 16 और इंगलिश चार रन बनाकर नाबाद हैं।

07:00 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग करने आए हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की।

06:41 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिश, एरॉन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।

06:33 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम करेगी बल्लेबाजी

भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। सूर्यकुमार ने बताया कि शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा और आवेश खान नहीं खेल रहे हैं।

06:06 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।

05:41 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: युवा खिलाड़ियों पर नजर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के युवा खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल दिखाना चाहेंगे। भारत की मौजूदा टीम में अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी जगह टीम इंडिया में पक्की नहीं है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टी20 टीम में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले विश्व कप की टीम के लिए दावा मजबूत करना चाहेंगे। अगले साल जून के महीने में टी20 विश्व कप होना है। इस टूर्नामेंट के लिहाज से दोनों टीमों की तैयारी इसी सीरीज से शुरू होगी।

05:22 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: जोश इंगलिश ने टी20 में अपना पहला शतक लगाया, भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद नई शुरुआत करने पर है। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *