in liquor scam ed will make aam aadmi party accused

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के आबकारी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय अब आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि यदि इस घोटाले का लाभ आम आदमी पार्टी को मिलने की बात कही जा रही है तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। ईडी सूत्रों ने कहा कि इस पूरे घोटाले का फायदा आम आदमी पार्टी को भी मिला था। ऐसे में उसे भी आरोपी बनाने का आधार है और हम यह कदम उठाने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी इस बात की जानकारी दे सकती है।

बुधवार को इस मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल उठाया था। अदालत ने कहा था कि यदि आप यह कह रहे हैं कि इस घोटाले का फायदा आम आदमी पार्टी को मिला था तो फिर उसे पार्टी क्यों नहीं बनाया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *