IMD Rainfall Alert Weather Update 29 January UP Rain 6 Days Delhi Bihar Rajasthan Cold Thand Kab Khatam Hogi Forecast Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

ऐप पर पढ़ें

IMD Rainfall Alert, Weather Update: ठंड और कोहरे के बीच उत्तर भारत में कल से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 30 जनवरी से चार फरवरी तक यानी कि छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में भी बरसात का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 30 जनवरी से चार फरवरी तक उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इसके अलावा, यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे सुबह और रात में घना कोहरा, कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी राजस्थान, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 जनवरी से चार फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी दो फरवरी को तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और एक फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 31 जनवरी और दो फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।  

मौसम विभाग ने सोमवार को बड़ी राहत देते हुए बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों और मध्य भारत के राज्यों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। अगले पांच दिनों तक किसी भी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *