IMD Heatwave alert 2025; MP Rajasthan delhi | up Haryana Weather Temperature Prediction | राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में अगले 6 दिन हीटवेव: 4°C तक तापमान बढ़ने का अनुमान; मुंबई-केरल में आंधी-बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Heatwave Alert 2025; MP Rajasthan Delhi | Up Haryana Weather Temperature Prediction

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज तेज गर्म का मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इधर, मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। IMD ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक केरल, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 6-7 दिनों में 2-4°C तापमान बढ़ेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली में गर्मी का कहर राजधानी में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। IMD के अनुसार, इस बार अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा लू पड़ सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *