[ad_1]
वॉशिंगटन30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प अक्सर अवैध प्रवासियों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वो अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की बात कह चुके हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेसिडेंट जो बाइडेन पर खूनखराबा करने की इजाजत देने का आरोप लगाया है। ट्रम्प मिशिगन में एक रैली के दौरान अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, “बाइडेन अमेरिका-मैक्सिको बॉडर पर देश में खूनखराबा करने की इजाजत दे रहे हैं। यहां से आने वाले अवैध प्रवासी अमेरिका में लूट, रेप, नरसंहार करते हैं। इससे हमारा देश खत्म हो रहा है। यह बहुत गलत है।”
ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों (शरणार्थियों) को जानवर भी कहा। इसके पहले उन्होंने ओहायो राज्य में एक चुनावी रैली के दौरान शरणार्थियों को जानवर कहा था।

मैक्सिकों से पैदल चलकर अमेरिकी बॉर्डर पर पहुंच रहे लोग। माता-पिता अपने बच्चों को कंधों पर बैठाकर ला रहे हैं। (फाइल)
ट्रम्प ने कहा- बॉर्डर से क्रिमिनल्स आ रहे
अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर के जरिए अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसते हैं। ट्रम्प बॉर्डर बंद करना चाहते हैं। उनका कहना है कि बाइडेन इन प्रवासियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं। यही वजह है कि वो अपने चुनाव कैंपेन में इस मुद्दे को उठाते हैं। दरअसल, अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प हैं।
ट्रम्प ने मिशिगन में हुई रैली के दौरान कहा, “अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर से दूसरे देशों के क्रिमिनल्स अमेरिका आ रहे हैं। ये अमेरिका में भी हत्या, चोरी जैसे क्राइम कर रहे हैं। बाइडेन इसकी इजाजत दे रहे हैं।”
कुछ दिन पहले भी ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति चुने गए तो एक दिन के अमेरिका के तानाशाह बनेंगे, ताकि वो मैक्सिको के बॉर्डर को बंद कर सकें। ट्रम्प अक्सर अवैध प्रवासियों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। न्यू हैम्पशायर में रैली के दौरान उन्होंने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की बात कही थी।

मैक्सिको से रात के अंधेरे में बॉर्डर क्रॉस कर अमेरिका जाने की कोशिश करते लोग। (फाइल)
ट्रम्प ने कहा था- देश का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चलाऊंगा
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर में ट्रम्प ने कहा था- हमारे देश पर हमला हो रहा है। अगर मैं सत्ता में आया तो सभी जरूरी स्टेट, लोकल, फेडरल और मिलिट्री पावर का इस्तेमाल करके अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चलाऊंगा।
ट्रम्प ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था- हम बॉर्डर पर डिपोर्टेशन ऑफिसर तैनात करेंगे। एक-एक अवैध प्रवासी को ढूंढकर उन्हें वापस भेजेंगे। हम बॉर्डर पर दीवार बना देंगे। गैरकानूनी इमिग्रेशन हमेशा से ट्रम्प का चुनावी मुद्दा रहा है। 2016 के चुनाव कैंपेन में भी ट्रम्प ने यही मुद्दा उठाया था।
ट्रम्प के शब्द हिटलर से प्रेरित
ट्रंप की इस टिप्पणी पर येल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और फासीवाद पर किताब लिखने वाले जोनाथन स्टेनली ने कहा- ट्रम्प बार-बार इस इन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो खतरनाक हो सकता है। ट्रंप के शब्द नाजी हिटलर के बयानों से प्रेरित नजर आ रहे हैं।
हिटलर की किताब ‘मीन काम्फ’ के मुताबिक, हिटलर भी यहूदियों के लिए इसी तरह की भाषा इस्तेमाल करता था। हिटलर ने कहा था कि यहूदी जर्मनी के खून में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।
ट्रम्प ने कहा था कि अगर वो दूसरी बार प्रेसिडेंट बने तो रूस-यूक्रेन की जंग को एक दिन में खत्म कर देंगे।

ट्रम्प ने एक अन्य रैली में कहा था कि अगर वो दूसरी बार प्रेसिडेंट बने तो रूस-यूक्रेन की जंग को एक दिन में खत्म कर देंगे।
मैक्सिको बॉर्डर से अमेरिका जाने वालों में भारतीय भी शामिल
अमेरिका में पिछले 11 सालों में भारतीय प्रवासियों की तादाद डेढ़ गुना ज्यादा हो गई है। अमेरिका लंबे समय से भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा देश रहा है। हालत ये हो गए हैं कि यहां पहुंचने के लिए लोग गलत रास्ता अपनाने लगे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है।
साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे जिनमें भारतीय प्रवासियों ने गैर कानूनी तरीके से मैक्सिको के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जबकि साल 2022 में ये संख्या बढ़कर 63,927 हो गई है।
ये खबरें भी पढ़ें…
ट्रंप ने बाइडेन को पागल कहा:बोले- वे गूंगे और नाकारा, अमेरिका को नर्क में ले जा रहे; अंजाम तीसरा विश्व युद्ध होगा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गूंगा, पागल और नाकारा बताया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पागल हो गए हैं और देश को तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएंगे। रॉयटर्स के मुताबिक एक वीडियो में ट्रंप कहते हैं, जो बाइडेन न केवल मूर्ख और अक्षम हैं, बल्कि मेरा मानना है कि वह पागल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Source link
