Hrithik Roshan Entry Tiger 3 | ‘टाइगर-3’ में ऋतिक रोशन की एंट्री, सलमान खान संग इमरान हाश्मी का तोड़ेंगे तिलिस्म

[ad_1]

Loading

मुंबई: यशराज फिल्म्स ‘टाइगर-3’ को लेकर कोई कोर-कसर बाकी छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। इसलिए फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाने के बाद भी नए-नए खुलासे करने में जुटा है। इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट ये है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन भी मौजूद हैं।

ये सीन फिल्म का हिस्सा नहीं है बल्कि इसे अलग से जोड़ा गया है। जिसकी लंबाई 2 मिनट 22 बताई जा रही है। इस सीन में कबीर बने ऋतिक रोशन कर्नल लूथरा के साथ बातचीत करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि आशुतोष राना कर्नल लूथरा का किरदार प्ले कर रहे हैं।

12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पहले ही पास कर दिया था और अब फिल्म में ऋतिक के सीन जुड़ने के बाद एक बार फिर फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराना पड़ेगा। फिल्म का रन टाइम पहले जहां 2 घंटे 33 मिनट था, अब वह बढ़कर 2 घंटे 36 मिनट हो गया है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि ‘टाइगर 3’ की  एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। खबरों के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने तीन दिन के अंदर  8 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली थी। चौथे दिन के एडवांस बुकिंग में 3.63 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं और इसी के साथ फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऋतिक रोशन से जुड़े इस खुलासे के बाद फिल्म के कारोबार में इजाफा होना तय है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *