Haryana News: Sarabjot Singh of Ambala won gold medal in 10 meter air pistol | 3 निशानेबाजों की तिकड़ी ने बनाया 1734 स्कोर; किसान का बेटा है सरबजोत सिंह

अंबाला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरबजोत सिंह के घर जश्न का माहौल।

हरियाणा के अंबाला जिले के किसान के बेटे सरबजोत सिंह ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सरबजोत ने यह मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल में हासिल किया है। विदित हो कि चीन के हांगझोउ में 19वें एशियन गेम्स हो रहे हैं। सरबजोत की इस उपलब्धि के बाद घर में जश्न का माहौल है।

सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह व शिवा नरवाल की तिकड़ी ने दिलाया गोल्ड।

सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह व शिवा नरवाल की तिकड़ी ने दिलाया गोल्ड।

कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत 2016 से उनके पास कोचिंग ले रहा है। किसान का बेटा होने के बावजूद शूटिंग के खेल में इस कद्र खुद को झोंक दिया है कि अभी तक करीब 21 मेडल हासिल कर चुका है। इस टीम में सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह व शिवा नरवाल की तिकड़ी ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर बनाया है।

60-70 KM साइकिलिंग करता था सरबजोत
सरबजोत सिंह अंबाला के गांव धीन का रहने वाला है। सरबजोत के पिता जतिंद्र सिंह किसान हैं। कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत लगभग 60 से 70 KM का सफर तय करता था, लेकिन उन्होंने उसे कभी बाइक चलाने नहीं दिया, तभी उसने यह मुकाम हासिल किया है। कोच ने कहा कि सरबजोत ने भारत को शूटिंग मे गोल्ड दिलाया है। अब सरबजोत को ओलिंपिक के लिए तैयार करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *