11:14 AM, 02-Mar-2025
रोहतक और सोनीपत नगर निगम में वोटिंग की रफ्तार धीमी
नगर निकाय 10 बजे 11 बजे
झज्जर 6.1% 17.2%
जींद 7.6% 20%
महेंद्रगढ़ 1.6% 19.9%
रोहतक 2.1% 8.7%
सोनीपत 1.3% 5.9%
11:12 AM, 02-Mar-2025
करनाल में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी
करनाल में सुबह 11 बजे तक करनाल में 3.4% मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हो रहा है।
मतदान प्रतिशत (सुबह 11 बजे तक)
करनाल – 7.1%
असंध – 4.8%
इंद्री – 17.1%
नीलोखेड़ी – 13.0%
तारावड़ी – 16.3%
11:10 AM, 02-Mar-2025
कनाडा से अंबाला वोट डालने पहुंचे शानू प्रताप चौहान
अंबाला के बराड़ा में नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शानू प्रताप चौहान, जो कनाडा में रहते हैं, विशेष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत आए।
शानू प्रताप चौहान ने बताया कि यह उनका पहला वोट है, और उन्हें अपने शहर के चुनाव में भाग लेने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कनाडा से खासतौर पर नगर परिषद चुनाव में मतदान करने आया हूं। यह एक बेहतरीन अनुभव है, और मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मत का सही तरीके से उपयोग करें।
11:03 AM, 02-Mar-2025
करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वाधवा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
करनाल नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी है। सेक्टर 13 स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वाधवा अपनी धर्मपत्नी के साथ बूथ नंबर 128 पर मतदान करने पहुंचे।
चुनाव आयोग पर लगाया बूथ नंबर गलत देने का आरोप
मनोज वाधवा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा बूथ नंबर गलत दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं को असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
11:02 AM, 02-Mar-2025
सीवन के बूथ नंबर छह पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप
पोलिंग एजेंट को रोका गया
आजाद प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे मतदान की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी पर भेदभाव के आरोप
इस पूरे घटनाक्रम के बीच रिटर्निंग अधिकारी पर भी पक्षपात के आरोप लगे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि अधिकारी निष्पक्षता से काम नहीं कर रहे हैं और बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विपक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
10:40 AM, 02-Mar-2025
सीवन के वार्ड नंबर 14 में ईवीएम खराब, आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
ईवीएम में खराबी की सूचना मिलते ही चुनाव अधिकारियों ने तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने खराबी को ठीक करने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई।
10:10 AM, 02-Mar-2025
करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने परिवार संग किया मतदान
करनाल विधायक जगमोहन आनंद सुबह 9:00 बजे बूथ नंबर 128 पर अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि रविवार को सिर्फ छुट्टी का दिन मानने के बजाय इसे लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें।
10:08 AM, 02-Mar-2025
रोहतक में सुबह 10 बजे तक नहीं आई मतदान में तेजी
नगर निकाय 10 बजे
झज्जर 6.1%
जींद 7.6%
महेंद्रगढ़ 1.6%
रोहतक 2.1%
सोनीपत 1.3%
09:51 AM, 02-Mar-2025
वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बड़ा बयान
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जोरों पर है। सेक्टर 28 स्थित डायनेस्टी स्कूल में बने वार्ड नंबर 30 के मतदान केंद्र 803 पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपना वोट डाला।
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है और पार्टी का चुनाव प्रचार भी कमजोर रहा है।
09:35 AM, 02-Mar-2025
नगर पालिका कनीना में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह
कनीना नगर पालिका चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
बूथ नंबर 11 और 12 पर मतदान जारी
मतदान केंद्र के बूथ नंबर 11 और 12 पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन ने यहां सुचारू मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।