haryana cm nayab singh saini government latest update haryana assembly floor test today

ऐप पर पढ़ें

Haryana CM Nayab Singh Saini: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नाटकीय अंदाज में हरियाणा में बीजेपी की ही नई सरकार का गठन हो गया है। मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है। वहीं नई सरकार के गठन के बाद ही विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को बुलाया गया है। आज मुख्यमंत्री सैनी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। हरियाणा विधानसभा का गणित क्या होने वाला है, जानते हैं।

हरियाणा में सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे से चलेगी। हाल ही में हरियाणा का बजट सत्र खत्म हुआ है। ऐसे अब इस नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हरियाणा में भाजपा पास 41 विधायक हैं और 7 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। हरियाणा में बहुमत आंकड़ा 46 हैं। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं। ऐसे भाजपा बहुमत के आंकड़े को आसानी से छू सकती है।  

ये है हरियाणा विधानसभा का गणित
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 90 सीटों में से 41 बीजेपी के पास हैं। वहीं 30 सीटें कांग्रेस, 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और 6 निर्दलीय हैं। हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। उस चुनाव में बीजेपी को 41 जबकि जेजेपी को 10 सीटें मिली थी। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। लोकसभा चुनाव के बाद अक्टूबर-नवंबर में यहां विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 

जेजेपा के पांच विधायक भाजपा के साथ
जेजेपा के पांच विधायकों को भाजपा ने साध लिया है और दुष्यंत चौटाला के लिए अपनी पार्टी ही टूटने का खतरा पैदा हो गया है। जेजेपा ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई लेकिन पांच विधायक वहां नहीं पहुंचे और वह नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। गठबंधन टूटने के बावजूद जेजेपा के पांच विधायक शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इनमें पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, बरवाला से विधायक जोगी राम, नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह और नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम का नाम शामिल हैं।

दुष्यंत ने दी नायब सैनी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई
भाजपा से अलग होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ” नायब सैनी जी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि गरीब, किसान, कमेरे के कल्याण और प्रदेश के विकास की जिन योजनाओं को हमने लागू किया, आप उन्हें आगे बढ़ाते हुए जन-हितैषी सरकार चलाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता की सुनवाई के लिए आपके निवास के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। आपको व आपके मंत्रीमंडल को शुभकामनाएं।”

रिपोर्ट: मोनी देवी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *