Haryana BJP chairman Ishwar Malwal last rites Today Update| Road Accident | हरियाणा BJP के चेयरमैन का आज अंतिम संस्कार: ट्रक से टकराई कार; 3 बच्चों के पिता थे: पत्नी कुछ दिन पहले लेक्चरर लगीं – Hisar News

ईश्वर मालवाल की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम हाउस में ले जाते रोहतक पीजीआई के कर्मचारी।

हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। आज उनका अंतिम संस्कार हिसार जिले के बरवाला हलके में स्थित पैतृक गांव ढाणी खान बहादुर में होगा। यहीं पर सुबह उनके पार्थिक देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

.

वह 3 बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी अभी हाल ही में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हुई थीं।

हादसा शनिवार को दोपहर बाद हुआ। मालवाल गोहाना से लाखनमाजरा के रास्ते से हिसार जा रहे थे। वह गाड़ी में अकेले थे। इस बीच जब वह गोहाना-लाखनमाजरा रोड पर गांव बैसी में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। मालवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रोहतक में खेतों में पलटी कार से ईश्वर मालवाल का शव निकालते हुए।

कार ट्रक से टकराने के बाद खेतों में उतरी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालवाल की गाड़ी ट्रक से टकराने के बाद खेतों में उतर गई। वहीं ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद से ही ट्रक चालक का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस ट्रक के नंबर और कागजात से ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है। हादसा किस कारण हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

रोहतक पीजीआई में ही मालवाल का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पीजीआई में परिवार को संभालने पहुंचे थे गंगवा वहीं हादसे की खबर मिलते ही हिसार से मंत्री व नेता रोहतक पीजीआई पहुंचे। हर कोई ईश्वर मालवाल को खोने के गम में डूबा हुआ था। गंगवा ने परिवार को ढांढस बंधवाया और कहा कि दुख की घड़ी में वह साथ हैं।

रणबीर गंगवा हादसे के बाद शनिवार रात पीजीआई पहुंचे थे और परिवार को सांत्वना दी थी।

रणबीर गंगवा हादसे के बाद शनिवार रात पीजीआई पहुंचे थे और परिवार को सांत्वना दी थी।

तरूण बोले- सुबह मालवाल भिवानी में थे BJP के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष तरूण जैन ने बताया कि उनकी ईश्वर मालवाल से सुबह 11 बजे बात हुई थी। वह उस समय भिवानी में थे। इसके बाद वह लाखनमाजरा वाले रूट पर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उनको नहीं है।

तरूण बोले- मेरी सुबह मालवाल से बात हुई थी, तब वह भिवानी थे BJP के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष तरूण जैन ने बताया कि उनकी ईश्वर मालवाल से सुबह 11 बजे बात हुई थी। वह उस समय भिवानी में थे। इसके बाद वह लाखनमाजरा वाले रूट पर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उनको नहीं है।

3 बच्चों के पिता थे, एक बेटी डॉक्टर और दूसरी वकील उन्होंने बताया कि ईश्वर मालवाल का भिवानी के तोशाम स्थित खानक में स्कूल है। वह रोजाना कार से खानक स्कूल में जाते थे। परिवार में उनकी पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी डॉक्टर और दूसरी वकील है। मालवाल की पत्नी एक महीना पहले ही लाडवा में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हुई थीं।

ईश्वर मालवाल मूल रूप से बरवाला के गांव ढाणी खान बहादुर के रहने वाले थे। अभी वह हिसार के सेक्टर 9-11 में परिवार के साथ रह रहे थे। ईश्वर मालवाल ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अंतिम पोस्ट दिल्ली से डाली हुई है। वह दिल्ली में BJP के महरौली से विधायक गजेंद्र यादव से मिलने उनके आवास भी गए थे।

CM नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

2019 में BJP में शामिल हुए थे ईश्वर मालवाल अक्टूबर 2019 में BJP में शामिल हुए थे। उससे पहले कांग्रेस में थे। वह मंत्री रणबीर गंगवा के बेहद करीबी थे। मालवाल को BJP सरकार ने 5 जुलाई 2023 को माटी कला बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था। तब रणबीर गंगवा ने ही ईश्वर मालवाल को पदभार ग्रहण करवाया था। इससे करीब 4 साल पहले ईश्वर मालवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए थे।

कांग्रेस में अशोक तंवर के करीबी थे मालवाल BJP से पहले ईश्वर मालवाल कांग्रेस में रहे हैं। वह कांग्रेस के बीसी सेल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर के साथ नजदीकियां थी। मगर कांग्रेस में तंवर की छुट्‌टी के बाद वह BJP में शामिल हो गए और रणबीर गंगवा के करीबी साथियों में शुमार हो गए। ईश्वर मालवाल अकसर रणबीर गंगवा के ही साथ दिखते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *