GT vs SRH live score IPL 2024: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेेडियम में गुजरात टाइटन्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल 2024 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एसआरएच ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन जीटी ने दो बदलाव किए हैं। नूर अहमद को आज स्पेंसर जॉनसन की जगह मौका मिला है, जबकि दर्शन नालकंडे को आर साई किशोर की जगह मौका दिया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मयंक अग्रवाल फिर एक बार फेल रहे, जो 17 गेंदों में 16 रन बना सके। पावरप्ले में एसआरएच ने 1 विकेट खोकर 55 रन बनाए। हालांकि, जल्द ही ट्रेविस हेड को नूर अहमद ने बोल्ड कर दिया।
GT vs SRH IPL 2024 Match LIVE Scorecard in Hindi
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad LIVE Hindi Commentary
GT vs SRH IPL 2024 Match LIVE Score Updates
SRH 69/2 (9)
4:11 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात ने हैदराबाद की रन गति पर ब्रेक लगाया है। राशिद खान और नूर अहमद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।
4:03 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात को दूसरी सफलता नूर अहमद ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक दिख रहे ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेड ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए।
3:58 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में कुल 55 रन बनाए। एक विकेट भी गंवाया, लेकिन डे गेम में ये अच्छा स्कोर है। राशिद खान छठा ओवर करने आए। उनको लगातार दो छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए।
3:50 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात टाइटन्स को पहली सफलता हशमतुल्लाह शाहिदी ने दिलाई। उन्होंने मंयक अग्रवाल को 16 रन के निजी स्कोर पर दर्शन नालकंडे के हाथों कैच आउट कराया।
3:43 PM – GT vs SRH LIVE Score – पिछले मैच की तरह इस मैच में भी हैदराबाद ने दमदार शुरुआत हासिल की है। ट्रेविस हेड और मयंक की जोड़ी ने पहले तीन ओवर में 27 रन बना लिए हैं।
3:35 PM – GT vs SRH LIVE Score – एसआरएच ने पहले दो ओवर में बिना विकेट खोए 20 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड आज भी रंग में नजर आ रहे हैं।
3:35 PM – GT vs SRH LIVE Score – हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। दोनों ने उमरजई के पहले ओवर में 11 रन बनाए।
3:05 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और जयदेव उनादकट
3:00 PM – GT vs SRH LIVE Score – हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। गुजरात की टीम ने दो बदलाव टीम में किए हैं।
2:30 PM – GT vs SRH LIVE Score – हैदराबाद की टीम गुजरात से हिसाब बराबर करना चाहेगी। दो मैच हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ गंवाए हैं और सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में एसआरएच हिसाब बराबर करना चाहेगी।
2:00 PM – GT vs SRH LIVE Score – इस मैच को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं है।
1:30 PM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में तीन मुकाबले खेले गए हैं। दो बार जीत गुजरात को मिली है और एक बार हैदराबाद ने मुकाबला जीता है।
1:00 PM – GT vs SRH LIVE Score – शुभमन गिल के सामने पैट कमिंस कप्तान होंगे, जिन्होंने इसी मैदान पर कुछ ही महीने पहले वर्ल्ड कप जीता था।
12:30 PM – GT vs SRH LIVE Score – नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार 80 हजार से ज्यादा दर्शक मुकाबला देखने पहुंचे थे। क्या इस बार भी स्टेडियम खचाखच भरा नजर आएगा?
12:05 PM – GT vs SRH LIVE Score – आज मैच डबल हैडर है और ये दिन का पहला मैच है। ऐसे में आप इस मैच को साढ़े 3 बजे से लाइव देख पाएंगे, जबकि 3 बजे इसका टॉस होगा।
11:30 AM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात की टीम मैथ्यू वेड को मौका दे सकती है और किसी विदेशी खिलाड़ी के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुन सकती है। वहीं, हैदराबाद की टीम में टी नटराजन की वापसी जयदेव उनादकट की जगह हो सकती है। हालांकि, ये तभी संभव होगा जब वे पूरी तरह फिट हों।
11:00 AM – GT vs SRH LIVE Score – गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन। (इम्पैक्ट- साई सुदर्शन के लिए मोहित शर्मा)
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन/जयदेव उनादकट। (ट्रेविस हेड के लिए उमरान मलिक)
10:30 AM – GT vs SRH LIVE Score – अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में ओस कोई फैक्टर नहीं होगी, क्योंकि मैच साढ़े 7 बजे के आसपास खत्म हो जाएगा।
10:00 AM – GT vs SRH LIVE Score – आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को इसी मैदान पर हराया था, लेकिन चेन्नई में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था और दूसरे मैच में जीत हासिल की।
9:30 AM – GT vs SRH LIVE Score – आज यानी 31 मार्च को डबल हैडर है और दिन का पहला मैच गुजरात और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
ये मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों को दूसरी जीत की तलाश है। गुजरात और हैदराबाद ने अपने होम-होम मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन अवे (घर से बाहर खेले) मैचों में हार झेली है। ऐसे में गुजरात पर दूसरी जीत का दवाब होगा। वहीं, हैदराबाद की टीम पासा पलटने का प्रयास करेगी। IPL 2024 पॉइंट्स टेबल में एसआरएच चौथे और जीटी आठवें स्थान पर विराजमान है