Grammy Awards 2024 | विदेशों में भी छाया PM मोदी का लिखा गाना, अब ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुआ नॉमिनेट

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गाना ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

Loading

नई दिल्ली: अक्सर हम देखते है की विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता कहे जाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने भाषण की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है, लेकिन इस बार उनका सुर्ख़ियों में रहने की वजह कुछ और है। जी हां फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गाने (Song) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ (Abundance In Millets) गाना लिखा था।

गाने में अनाज के फायदे 

आपको बता दें कि उनका गाना सोशल मीडिया पर भी रिलीज हो चुका है। उनके लिखे गाने को ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Awards 2024) के लिए नॉमिनेशन मिल चुका है। उनका गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दरअसल फालू शाह और गौरव शाह द्वारा लिखित इस गीत में प्रधानमंत्री के भाषण की कुछ पंक्तियां हैं। उन्होंने यह गाना इसलिए लिखा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अनाज के फायदे जान सकें। 

यह भी पढ़ें

पहली बार राजनेता को मिलेगा यह पुरस्कार 

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह गीत बाजरे की खेती और अनाज की उपयोगिता पर टिप्पणी करता है। प्रधानमंत्री के गीत को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन’ श्रेणी में नामांकन मिला है। यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक शख्सियत को यह पुरस्कार मिल रहा है, जिसे दुनिया भर में सम्मान माना जाता है। 

इस उद्देश्य से लिखा गाना 

अच्छे अनाज का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अनाज का सेवन करने से शरीर फिट रहता है। यह गाना खास बाजरे पर फिल्माया गया है। बाजरे का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस गीत ने खाद्य सुरक्षा प्रदान करने और भूख मिटाने के महत्वपूर्ण लक्ष्य में रचनात्मकता को जोड़ा है। 

6 अन्य गाने भी नॉमिनेशन में 

कथित तौर पर, 6 अन्य गानों को भी ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ श्रेणी में नामांकित किया गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फालू शाह को कई बार ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। 2022 में उनके एल्बम ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ को ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एल्बम’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। पति गौरव शाह ने उनके साथ कई गानों में काम किया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *