3 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय
- कॉपी लिंक
2 मई की रात को नॉर्थ गोवा के शिरगांव में देवी लैराई यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार शाम मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में खबर शनिवार सुबह आई है। हादसे में 40 से ज्यादा घायल हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है।
शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ।
श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
भगदड़ की तस्वीरें…

घायलों को लगातार एंबुलेंस से हॉस्पिटल लाया जा रहा है।

20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

CM प्रमोद सावंत ने हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात की।

यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।

श्री लैराई जात्रा गोवा के शिरगांव में हर साल अप्रैल या मई में होती है।
महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात करीब 1:30 बजे संगम नोज इलाके में भगदड़ हुई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में मौत के आंकडे ज्यादा बताए गए।

हादसा उस समय हुआ जब लोग संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए इंतजार कर रहे थे। भगदड़ की शुरुआत कुछ महिलाएं के जमीन पर गिरने के बाद हुई। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। जब भीड़ हटी तो कई लोगों के शव नजर आए। चारों ओर रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। ——————————
भगदड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
महाकुंभ में भगदड़- दिल दहलाने वाले 9 VIDEO, महिलाएं नीचे गिरीं, भीड़ कुचलती चली गई

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पहले हुए इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ की शुरुआत हुई तो कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। जब भीड़ हटी तो लोग लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे। चारों ओर रोने-चीखने की आवाजें आ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…