Global Investors Summit: 70 dishes including Daal-Bafla will be prepared | ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: दाल-बाफले समेत 70 डिश बनेंगी: मेन्यू में इंदौर की हींग कचौरी, उज्जैन की कुल्फी शामिल; थाई फूड और लिट्टी-चोखा भी – Bhopal News

समिट के लिए ऐसा मेन्यू तैयार किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश की संस्कृति और खानपान की ब्रांडिंग हो।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में आने वाले मेहमानों को वेलकम ड्रिंक में मसाला छाछ तो सूप में टमाटर-धनिये का सोरबा परोसा जाएगा। लंच-डिनर में 70 से ज्यादा डिशेज होंगी। इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और साउथ इंडियन व्यंजन तो होंगे ही, थाई और च

.

भोपाल में पहली बार 24-25 फरवरी को मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इसमें देश के शीर्ष उद्योगपति अंबानी, अडाणी, महिंद्रा, टाटा, बिड़ला समेत 30 हजार से अधिक देश-विदेश के बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे। साथ ही, जापान, स्पेन, हॉन्गकॉन्ग और अन्य देशों से विदेशी निवेशक भी आएंगे।

मेहमानों के स्वागत के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने एक अनोखा मेन्यू फाइनल किया है। ताकि विदेशी और भारतीय मेहमानों को मध्यप्रदेश के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन परोसे जा सकें। मेन्यू में बिहारी फूड लिट्टी-चोखा और पंजाबी तड़का भी शामिल हैं।

सबसे खास डिश दाल-बाफला रहेगी। मेन कोर्स के साथ इसके अलग-अलग स्टॉल भी लगेंगे।

जीआईएस के मेन्यू में एमपी का टेस्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ऐसा मेन्यू तैयार किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और खानपान विरासत की ब्रांडिंग भी हो। मेन्यू को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की खास डिशेज के आधार पर तैयार किया गया है। जैसे- मालवा का दाल बाफला, निमाड़ का दाल-पानिया समेत बुंदेलखंड और बघेलखंड की पारंपरिक और लोकप्रिय डिशेज भी शामिल हैं।

5 तरह की चाट और 15 स्वीट्स मेन्यू में 5 तरह की चाट शामिल की गई है। हींग, आलू और प्याज की कचोरी खाने को मिलेगी। मशरूम और ब्रोकली की खिचड़ी समेत आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे भी परोसे जाएंगे। 15 तरह के स्वीट्स भी रहेंगे। इनमें सबसे खास माल पुआ, जलेबी-रबड़ी, मलाई सैंडविच, कुदकी की शुगर फ्री खीर सबसे खास है।

एमपी के साथ अन्य स्टेट की भी ब्रांडिंग मेहमानों के लिए मध्यप्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, पंजाब और साउथ इंडियन स्टेट्स की डिशेज की ब्रांडिंग भी की जाएगी। पंजाबी तड़का में अमृतसर का पनीर, दाल ढाबा, मैथी मटर मलाई शामिल हैं।

मेहमानों के लिए बनने वाले 70 से अधिक व्यंजन में इंडियन, कॉन्टिनेंटल और चाइनीज जैसे इंटरनेशनल फूड भी रहेंगे। इंटरनेशनल फूड में वाइल्ड बेरी चीज केक, थाई और चाइनीज फूड शामिल हैं। थाई करी खास रहेगी। वहीं, जैसमिन राइस भी रहेगा।

विदेश से आने वाले मेहमानों को न्यूयॉर्क चीज केक परोसा जाएगा।

विदेश से आने वाले मेहमानों को न्यूयॉर्क चीज केक परोसा जाएगा।

मोटे अनाज का उपयोग ज्यादा मेन्यू में मोटे अनाज से बने व्यंजन भी शामिल हैं। सरसो का साग, मक्का की रोटी के साथ परोसा जाएगा। बाजरा, कोदो और ज्वार की गरमा-गरम रोटी भी मेहमानों को खाने को मिलेगी। खास बात ये है कि ये रोटियां अंगार पर ही बनाई जाएगी।

खास मसाले भी होंगे इस्तेमाल समिट के मेन्यू को खास बनाने के लिए कई मसाले और सामग्री मुंबई और पुणे से मंगाए जाएंगे। कुछ डिशेज में स्नोपी और बूसल स्प्राउट्स जैसे खास इंग्रीडिएंट्स का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, इंटरनेशनल फूड्स के लिए कुछ आवश्यक सामग्री और मसाले विदेशों से भी आयात किए जा सकते हैं।

मेन्यू में बिहार का लिट्टी चोखा भी शामिल किया गया है।

मेन्यू में बिहार का लिट्टी चोखा भी शामिल किया गया है।

समिट में शामिल होंगे देश-विदेश के बड़े उद्योगपति समिट में देश के दिग्गज उद्योगपति आएंगे। इनमें अंबानी, अडानी, बिड़ला, महिंद्रा ग्रुप भी शामिल हैं। वहीं, देश के शीर्ष उद्योगपति एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीम प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारती मित्तल, बाबा एन. कल्याणी और उदय कोटक जैसे नाम भी शामिल हैं।

इसके अलावा, कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। इनमें से कई 23 फरवरी को ही आ जाएंगे, जिनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव 23 फरवरी की रात इन मेहमानों के साथ डिनर करेंगे, जबकि 24 और 25 फरवरी को लंच और डिनर का आयोजन होगा।

समिट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

15 देशों के 500 NRI होंगे शामिल:यूके, दुबई, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, जापान से आएंगे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में पहली बार 15 देशों के 500 एनआईआर यानी, प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। इनमें यूके, दुबई, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और जापान से बड़ा प्रतिनिधिमंडल रहेगा। इसके चलते ‘प्रवासी मध्यप्रदेश’ समिट भी होगी। इस समिट में दुनियाभर में फैले प्रवासियों में ‘फ्रेंडस ऑफ एमपी’ टीम के सदस्यों की विशेष भागीदारी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत देश के बड़े उद्योगपतियों से भी वे रूबरू हो सकेंगे। इस समिट की जिम्मेदारी ओवरसीज विभाग को दी गई है। समिट डेढ़ घंटे की होगी। बाकी समय में भोपाल, सांची, भीमबेटका, उदयगिरी समेत कई स्थानों पर उन्हें घुमाया भी जा सकता है। ताकि, वे अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देख सकें। पढ़े पूरी खबर

विदेशी मेहमानों के लिए 108 टेंट की ‘सिटी’; कलियासोत ग्राउंड पर बन रही

GIS में इतने रजिस्ट्रेशन कि बंद करनी पड़ी विंडो:सीटिंग प्लान में भी बदलाव; जिस डोम में PM रहेंगे, वहां 3000 मेहमानों को ही एंट्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमान ‘सदर मंजिल’ में रुकेंगे:126 साल पुरानी विरासत अब हेरिटेज होटल; लग्जरी रूम्स के साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: मेहमान करेंगे एशियाटिक लॉयन का दीदार:वन विहार में पहली बार बाड़े में छोड़े गए शेर; गुजरात के जूनागढ़ से आया जोड़ा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-रिन्युएबल एनर्जी पर 10 घंटे होगी बात:500 उद्योगपति और अफसर शामिल होंगे; अंबानी-अडाणी कर सकते हैं इंवेस्ट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डेढ़ घंटे रहेंगे पीएम मोदी:अदाणी-बिड़ला और अंबानी भी आएंगे; अब तक 20 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- जगह देखें और खोल लें होटल-रिसॉर्ट:MP के 14 जिलों में 25 लोकेशन; वेलनेस सेंटर-टूरिज्म एक्टिविटी भी करवा सकेंगे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2 लाख पौधों, 5000 पेंटिंग्स से सजावट:17Km रूट पर मेहमानों को दिखेगी मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *