Gaza Conflict | सऊदी प्रिंस ने अमेरिकी विदेश मंत्री का किया ‘इंसल्ट’, बैठक के लिए पूरे दिन कराया इंतजार

[ad_1]

तस्वीर में बाईं ओर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और दाहिनी ओर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बैठक करते हुए।
Photo Source: Sprinter (Twitter)

Loading

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) इन दिनों इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas war) की वजह से अरब देशों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Arabia’s Prince Mohammed bin Salman) द्वारा कथित तौर पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का ‘अइंसल्ट’ करने की खबर आई है। 

दरअसल, सऊदी अरब पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बैठक के लिए कई घंटे इंतजार कराया। इतना ही नहीं काफी देर इंतजार कराने के बाद भी मोहम्मद बिल सलमान, एंटनी ब्लिंकन से नहीं मिले। फिर इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात अगले दिन हुई। ये खबर वॉशिंगटन पोस्ट के हवाले से सामने आई है। 

यह भी पढ़ें

बैठक में न आने का स्पष्ट कारण नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शनिवार को रियाद पहुंचे थे। रियाद पहुंचने के बाद शाम में ब्लिंकन और सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मुलाकात होनी थी लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद भी शनिवार को मोहम्मद  बिन सलमान एंटनी ब्लिंकन से नहीं मिले। इसके बाद रविवार की सुबह दोनों नेताओं की बैठक हुई। हालांकि मोहम्मद बिन सलमान के शनिवार को बैठक में नहीं पहुंचने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बयानों के सुर अलग

दोनों नेताओं की जब दूसरे दिन यानी कि रविवार को  बैठक हुई तो बैठक के बाद भी दोनों देशों के बयानों में अंतर नजर आया। एंटनी ब्लिंकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सऊदी प्रिंस  मोहम्मद बिन सलमान के साथ हुई बातचीत काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि इजरायल को अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और उन पर हुए हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है।

यह भी पढ़ें

इजरायल की कार्रवाई पर सऊदी अरब नाराज

 ब्लिंकन ने ये भी कहा कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह संघर्ष आगे ना बढ़े। वहीं सऊदी अरब के मीडिया के मुताबिक, बैठक के दौरान सऊदी अरब प्रिंस ने कहा कि मौजूदा संघर्ष रुकना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया जाना चाहिए। सऊदी अरब ने गाजा में इजरायल द्वारा बिजली पानी की सप्लाई फिर से चालू करने की बात भी कही। सऊदी अरब ने इजरायल की कार्रवाई पर भी कथित तौर पर नाराजगी जाहिर की है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *