Fukrey 3 Box Office collection | धीमी शुरुआत के बाद ‘फुकरे 3’ ने पकड़ी रफ्तार, 50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

[ad_1]

Loading

मुंबई: मुंबई: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म ‘फुकरे 3’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त मालूम पड़ रही थी। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने अचानक रफ्तार पकड़ ली और पांच दिन पूरे होते-होते 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ‘फुकरे 3’ में पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा की कॉमेडी लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म ने महज ₹8.82 करोड़, दूसरे दिन ₹7.81 करोड़, तीसरे दिन ₹11.67 करोड़ और चौथे दिन ₹15.25 करोड़ की कमाई की। भारत में ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के बाद से ₹54.98 करोड़ की कमाई की है। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। बता दें कि पिछले दोनों फ्रेंचाइजी में जफर भाई यानी अली फजल ने काम किया था, लेकिन इस बार फिल्म में उनका किरदार कैमियो है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *