[ad_1]
- Hindi News
- National
- Four People Died After Being Hit By A Train In Jharkhand, They Were Returning Home After Working As Laborers.
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ओडिशा के बरगढ़ जिले में गुरुवार को एक खेत में सो रहे 5 मजदूरों को एक ट्रक ने कुचल दिया। सभी ट्रक ने नीचे सो रहे थे। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य घायल है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
घटना मेलचामुंडा पुलिस थाने की सीमा के तहत बिरजाम गांव में हुई। यहां पर मजदूर खेत में बोरवेल ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद वे पाइप से भरे ट्रक के नीचे सोने चले गए। ट्रक चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। वह ट्रक लेकर निकल रहा था, इसी दौरान सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
झारखंड में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहे थे

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आए 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें तीन पुरुष एक महिला शामिल है। चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी। पोल संख्या 260-20 के पास चारों रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
[ad_2]
Source link
