[ad_1]
![]()
मुंबई: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ का काफी बज बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों निर्माताओं ने ‘फाइटर’ का टीजर जारी किया था, जिसमें ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया और दीपिका पायलट स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के किरदार में नजर आए थे। अब जल्द ही इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होने वाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक और दीपिका की फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलल 15 जनवरी को जारी किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति से भरपूर हवाई एक्शन देखने को मिलेगी। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे थे कि फिल्म का ट्रेलर ऋतिक के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन दर्शकों को ट्रेलर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘फाइटर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद 15 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए ट्रेलर में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके चलते ट्रेलर रिलीज की तारीख 15 जनवरी तय की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेलर में देशभक्ति का जुनून और ऋतिक रोशन के दमदार डायलॉग्स सुनने को मिल सकते हैं। फिल्म में भारत-पाकिस्तान का एंगल भी शामिल है। जिसकी एक झलक ट्रेलर में शायद देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका पादिकोण पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर ,करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज नजर भी आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link
