Female Fan Slapped Prabhas | पहले सेल्फी ली फिर महिला फैन ने प्रभास को जड़ दिया थप्पड़

[ad_1]

प्रभास (Photo Credits: Instagram)

Loading

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन द्वारा अभिनेता प्रभास को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। दरअसल ये  यह वीडियो साल 2019 का है। जब प्रभास अपनी फिल्म ‘साहो’ के प्रमोशन के दौरान अपने फैंस से घिर गए थे। इस वीडियो में प्रभास की एक फीमेल फैन की दीवानगी देखने लायक है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभास से मिलने के बाद वो फीमेल फैन की खुशी से झूम उठती हैं। वह प्रभास के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। लेकिन इस बीच फीमेल फैन प्रभास को देख कंट्रोल खो बैठती हैं और उन्हें थप्पड़ जड़ देती है। फीमेल की इस हरकत से सभी सन्न राज जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो  एक बार फिर खूब वायरल हो रहा है।

इन दिनों प्रभास फिल्म ‘सलार’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। सालार आगामी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जहां उनका मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी से होगा। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें प्रभास का खतरनाक लुक फैंस को बेहद पसंद आया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *