Fear of intensification of cyclonic storm in Arabian Sea | 21 अक्टूबर को गुजरात तट की ओर बढ़ सकता है, हवा की रफ्तार 62-88 किलोमीटर प्रति घंटा

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल रहा है। 21 अक्टूबर की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि यदि यह डिप्रेशन तूफान में तब्दील होता है तो अरब सागर में इस साल उठने वाला दूसरा तूफान होगा।

हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण के लिए अपनाए गए एक फार्मूले के अनुसार इस तूफान का नाम ‘तेज’ में होगा।

चक्रवाती तूफान के दौरान 62-88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

चक्रवाती तूफान के दौरान 62-88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तूफान ओमान और यमन की ओर बढ़ सकता है

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान के रविवार को और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह तूफान ओमान के दक्षिणी तटों और यमन की ओर बढ़ेगा।

हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि कभी-कभी, तूफान पूर्वानुमानित ट्रैक और तीव्रता से भटक सकते हैं, जैसा कि चक्रवात बिपरजॉय के मामले में देखा गया था। बिपरजॉय जून में अरब सागर में बना था और शुरू में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में चला गया था लेकिन बाद में इसने अचानक दिशा बदली और गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान में कराची के बीच लैंडफाल हुआ।

स्काईमेट का अनुमान

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि अधिकांश मॉडल संकेत देते हैं कि तूफान यमन-ओमान तट की ओर बढ़ रहा है। हालांकि ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम मॉडल अरब सागर के बीच वाले भागों में स्थित होने पर यह सिस्टम पाकिस्तान और गुजरात तट की ओर आ सकता है।

चक्रवाती तूफान के दौरान 62-88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। यदि हवा की रफ्तार अधिकतम 89-117 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है तो इसे गंभीर चक्रवाती तूफान कहा जाता है।

तूफान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
PHOTOS और VIDEO में बिपरजॉय तूफान:कई इलाकों में समुद्र का पानी घुसा; तेज हवाओं से पेड़, टावर और खंभे गिरे

चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के जखौ पोर्ट से टकरा गया है। इससे तटीय इलाकों में 125 से 135 किमी घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। तूफान की चपेट में गुजरात के 10-12 जिले हैं, लेकिन असर कई राज्यों में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *