- Hindi News
- National
- Explosion In Tamil Nadu Ariyalur District In Viragalur Firecrackers Godown 9 Killed
चेन्नई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कीलापालुर पुलिस के मुताबिक धमाका सुबह करीब 9.30 बजे हुआ।
तमिलनाडु में अरियालुर जिले के विरागलुर में पटाखा गोदाम में आग लग गई। सोमवार 9 अक्टूबर की दोपहर हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पांच घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक निजी पटाखा फैक्ट्री में धमाका सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नौ लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिवारों को तीन-तीन लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।
स्टालिन ने कहा कि उन्होंने बचाव और राहत कामों में तेजी लाने के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों एसएस शिवशंकर और सीवी गणेशन को तैनात किया है।
CM स्टालिन ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
दो दिन पहले बेंगलुरु में हुआ था ऐसा ही हादसा

बेंगलुरु के पास अनेकल तालुक के अट्टीबेले में रविवार सुबह की तस्वीर। इमारत और वहां रखे वाहन खाक हो गए हैं।
बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार 7 अक्टूबर को पटाखा दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पटाखे दशहरा-दीवाली के लिए स्टोर हो रहे थे। गाड़ी से पेटियां उतारते समय उनमें आग लग गई। पुलिस ने रविवार को दुकान के मालिक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
