England Khalistan Supporters Sacrilege Indian National Flag Most-wanted terrorist UK Dal Khalsa Gurcharan insulted tricolor | गुरचरण ने राष्ट्रीय ध्वज पर गो-मूत्र फेंक कर प्रधानमंत्री सूनक का भी उड़ाया मजाक

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • England Khalistan Supporters Sacrilege Indian National Flag Most wanted Terrorist UK Dal Khalsa Gurcharan Insulted Tricolor

जालंधर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तिरंगे पर गोमूत्र फेंक कर बेअदबी करता खालिस्तानी आतंकी गुरचरण सिंह।

कनाडा के बाद अब इंग्लैंड में भी खालिस्तानियों की भारत के खिलाफ गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अब नया मामला भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का सामने आया है। इग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले भारत के मोस्ट वांटेड UK में दल खालसा से जुड़े खालिस्तानी गुरचरण सिंह ने अब अंग्रेजों की धरती पर तिरंगे की बेअदबी की है।

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इंग्लैंड में भी खालिस्तानी गतिविधियों पर शिकंजा कसे जाने के बाद बौखलाहट में गुरचरण ने अपने साथियों के साथ तिरंगे झंडे को जमीन पर फेंक कर उस पर गौ मूत्र उड़ेला​​​​​। उसके बाद गौ मूत्र की बोतल तिरंगे पर रखकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से कहा कि वह आकर उसे पी सकता है। खालिस्तानी आतंकी गुरचरण ने इंग्लैंड में वहीं के प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया।

NIA ने जिन हमलावरों की लिस्ट जारी कर पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर है गुरतरण का फोटो

NIA ने जिन हमलावरों की लिस्ट जारी कर पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर है गुरतरण का फोटो

NIA की लिस्ट में 17वें नंबर है आतंकी

इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर जो तिरंगा फाड़ने की खालिस्तानी समर्थकों ने हरकत की थी उसमें गुरचरण सिंह जो कि UK में दल खालसा से संबंध रखता है भी शामिल था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस हमले को लेकर जिन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर इनके पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर पर गुरचरण की फोटो थी। इनके खिलाफ NIA इमिग्रेशन विभाग लुक आउट नोटिस भी जारी करवा चुकी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *