Elon Musk India Visit Cancel | भारत दौरा स्थगित होने से एलन मस्क हताश, बताई न आने की वजह, ‘जानें’ फिर कब आ रहे इंडिया

[ad_1]

एलन मस्क का भारत दौरा फिलहाल कैंसल

टेस्ला के CEO एलन मस्क की पहली भारत यात्रा को स्थगित करने की खबर कंफर्म हो गई है. इस खबर को खुद मस्क ने कंफर्म किया है.

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ अब विश्व की सबसे बड़ी EV कंपनियों में से एक टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) की पहली भारत यात्रा को स्थगित करने की खबर अब पक्की है। वहीँ इस खबर को खुद एलन मस्क ने भी अपने ‘X’ हैंडल पर कंफर्म किया है। दरअसल एलन मस्क आगामी 21 और 22 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे।

लेकिन फिलहाल यह प्लान कैंसल कर दिया गया है। इस बाबत एलन मस्क ने टेस्ला से जुड़े दायित्वों का हवाला दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ के पोस्ट में लिखा कि, दुर्भाग्य से, टेस्ला दायित्वों के चलते भारत की यात्रा में देरी हो रही है। लेकिन मैं इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हूं।”

मिली खबर के अनुसार आगामी 23 अप्रैल को एलन मस्क ने टेस्ला के तिमाही नतीजे जारी करने जा रहे हैं। जानकारी मिली कि, ये डेट पहले से ही फिक्स थी। ऐसे में भारत विजिट के बाद तिमाही नतीजे लेट होने की संभावना थी। यही वजह बताई गई है कि, एलन मस्क ने भारत दौरे को टाल दिया है। साल के अंत तक वह कब तक आएंगे। अभी इस बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी दें कि, भारत यात्रा के दौरान एलन मस्क यहां 2 से 3 बिलियन डॉलर यानी 25 हजार करोड़ रुपए तक के निवेश का ऐलान कर सकते थे। जिसके तहत देश में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का बड़ा ऐलान होने वाला था। इसके साथ ही मस्क ने यहां सैटेलाइट कंयूनिकेशन पर आवेदन किया हुआ था। इसके अलावा टेस्ला के CEO अपनी भारत यात्रा के दौरान, भारतीय स्टार्टअप और स्पेस कंपनियों से मिलने का भी बड़ा प्रोग्राम था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *