Election Schedule 2023; CEC Rajiv Kumar On Telangana Assembly Election | अगर प्रवर्तन एजेंसी कोई एक्शन नहीं लेंगी तो हम उनसे कार्रवाई करवाएंगे

नई दिल्ली/हैदराबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पिछले 3 दिनों से अपनी 17 मेंबर की टीम के साथ तेलंगाना में थे। गुरुवार को उन्होंने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनावों में मनी पावर हमारे राडार पर रहेगा। इसके लिए प्रवर्तन एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। अगर वे कार्रवाई नहीं करेंगी तो हम उनसे चुनाव धनबल का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करवाएंगे।

CEC की अध्यक्षता वाली 17 सदस्यों की टीम तेलंगाना में चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए शहर में है। इस दौरान राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों, राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर मीटिंग की।

ऑनलाइन लेनदेन पर भी नजर रखी जाएगी
चुनाव आयुक्त ने कहा कि तेलंगाना चुनाव के दौरान 148 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इसमें तमिलनाडु-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 35 चेकपोस्ट, तेलंगाना-कर्नाटक बॉर्डर पर 26 चेकपोस्ट, तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 24 चेकपोस्ट और तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 4 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इस दौरान हर तरह के ऑनलाइन लेन-देन पर भी नजर रखी जाएगी।

इतना ही नहीं एमसीएमसी पेड न्यूज और सोशल मीडिया पर नियमों के उल्लंघन पर निगरानी रखेगा। वहीं आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट सीविजिल मोबाइल ऐप पर की जा सकेगी, जिस पर 100 मिनट में रिस्पॉन्स दिया जाएगा।

80 साल से ज्यादा उम्र के लोग और दिव्यांग घर से वोटिंग करेंगे
तेलंगाना में मतदाताओं की कुल संख्या 3.17 करोड़ है, जिसमें पुरुष और महिलाएं समान संख्या में हैं। राज्य में पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग यदि चाहें तोअपने घर से वोटिंग कर सकेंगे। इसी तरह दिव्यांग व्यक्ति जो 40% या उससे ज्यादा विकलांग हैं, वे भी घर से मतदान कर सकते हैं।

चुनाव आयुक्त से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग- दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट

इस बार चुनाव आयोग राजस्थान में पहली बार सीनियर सिटीजन वोटर्स को घर से वोट डालने की सुविधा भी देगा। राजनीति में अपराधियों के प्रवेश को रोकने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। इसके तहत राजनीतिक दलों को अखबार में स्पष्टीकरण देना होगा कि उन्होंने क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले व्यक्ति को टिकट क्यों दिया? पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मियों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में संविदा और अनियमित कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। साथ ही नई बहुओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने नव वधु सम्मान समारोह भी चलाया गया है।​​​​​​​ निर्वाचन आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 61,683 ऐसी नई दुल्हनें है जो इस विधानसभा चुनाव में वोटिंग करेंगी। ​​​​​​​​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *