Eknath Shinde; Maharashtra BJP Chief On Devendra Fadnavis Old Video | फडणवीस का वीडियो पोस्ट कर डिलीट किया, इसमें डिप्टी CM बोले- मैं वापस आऊंगा

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने शुक्रवार को फडणवीस का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह दुबारा सीएम बनने की बात कह रहे हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव शिवसेना (शिंदे गुट) अध्यक्ष और राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम चेहरा बनाने की अटकलों को खारिज कर दिया। दरअसल, शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा ने सोशल मीडिया पर फडणवीस का एक वीडियो पोस्ट किया था।

इसमें फडणवीस ने कहा- मैं नये महाराष्ट्र के निर्माण के लिए फिर से वापस आऊंगा। इस वीडियो के बाद चर्चा होने लगी कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फडणवीस को सीएम चेहरा बना सकती है।

हालांकि, भाजपा ने दो घंटे बाद ही यह वीडियो डिलीट कर दिया था। इसको लेकर चंद्रशेखर बावनकुले ने आज कहा कि पार्टी के किसी उत्साही कार्यकर्ता ने फडणवीस का पुराना वीडियो शेयर कर दिया था।

केंद्र और फडणवीस भी शिंदे को CM बनाने से सहमत
बावनकुले ने कहा- फडणवीस के वीडियो को लेकर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। हम आगामी लोकसभा चुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़ेंगे। केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र फडणवीस ने यही बात कही है।

डिप्टी सीएम फडणवीस का वीडियो 4 साल पुराना
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भाजपा ने सोशल मीडिया पर फडणवीस का जो वीडियो पोस्ट किया था, वह चार साल पुराना है। साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने मराठी में कहा था ‘मी पुन्हा येइन’ यानी मैं वापस आऊंगा। उनकी इस टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया मीम भी बने थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *