Earthquake In Tajikistan | तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

[ad_1]

प्रतिकात्मक फोटो

Loading

नवभारत वर्ल्ड डेस्क. तजाकिस्तान (Tajikistan) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां सोमवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके बाद डरे सहमें लोग अपने घरों से बाहर निकले। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके शाम 5 बजकर 46 मिनट पर लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। भूकंप का केंद्र 38.73 अक्षांश, लंबाई 72.49 और गहराई जमीन से 194 किमी रही। फिलहाल भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें

कैसे आता है भूकंप

बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। जियोलॉजिस्ट के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *