[ad_1]
![]()
इस्लामाबाद. भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में अगले 48 घंटे में शक्तिशाली भूकंप आने वाला है। जिससे तुर्की जैसी तबाही होगी। इसकी भविष्यवाणी नीदरलैंड स्थित संगठन सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGEOS) ने की है। SSGEOS तुर्की के लिए भी भूकंप की भविष्यवाणी की थी। SSGEOS समुद्र की सतह के पास के वातावरण में विद्युत आवेश के उतार-चढ़ाव की निगरानी करने में माहिर है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह आमतौर पर उन क्षेत्रों का संकेत है जहां 1 से 9 दिनों के भीतर बड़ा भूंकप आ सकता है।
बलूचिस्तान में आएगा भूकंप
डच वैज्ञानिक फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा कि अगले 48 घंटों के भीतर पाकिस्तान में बड़ा भूकंप आने वाला है। उन्होंने कहा कि 1-3 अक्टूबर के बीच किसी भी समय पाकिस्तान में बड़े भूकंप आ सकता है। फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा कि भूकंप बलूचिस्तान में आएगा क्योंकि क्षेत्र में फॉल्ट लाइनों के साथ विद्युत गतिविधि में बड़े पैमाने पर वृद्धि की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत गतिविधि में वृद्धि से पता चलता है कि अगले 48 घंटों के भीतर क्षेत्र में भीषण भूकंप आएगा। पाकिस्तान एक संवेदनशील देश है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
Planetary geometry is difficult to interpret with four conjunctions spread out over the next 10 days. As far as I can tell, 1-3 October will be more critical. https://t.co/Cao2VExGNB
— Frank Hoogerbeets (@hogrbe) September 29, 2023
फ्रैंक हूगरबीट्स की भविष्यवाणी होती है सच
बता दें कि फ्रैंक हूगरबीट्स दुनिया भर में आने वाले भूकंपों की भविष्यवाणी करने में बहुत सटीक रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में तुर्की में विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी की थी। जिसमें 47 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। हूगरबीट्स ने सीरिया में भी भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी जो सच निकली। उन्होंने दिल्ली के लिए भी ऐसी ही भविष्यवाणी की थी वो भी सच निकली।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान ने साधी चुप्पी
भूकंप की भविष्यवाणी के बाद पाकिस्तान के लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, पाकिस्तान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (पीएमडी) ने वैज्ञानिक की भविष्यवाणी पर चुप्पी साधी हुई है। पीएमडी ने भूकंप की भविष्यवाणियों के लिए वैज्ञानिक आधार की कमी का हवाला देते हुए लगातार ऐसी भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया है।
[ad_2]
Source link
