Earthquake In Japan | जापान में भूकंप, 7.5 रिक्टर रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी

[ad_1]

जापान में भूकंप

Loading

टोक्यो:  नए साल पर जापान (Japan) को भूकंप ने हिला दिया। जापान में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। गनीमत रही की जानमाल की नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जापान के पश्चिमी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। यहां के पूर्वोत्तर क्षेत्र में  एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इससे जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

चार दिन पहले भी आया था शक्तिशाली भूकंप

इससे पहले 27 दिसंबर को जापान के कुरील द्वीप (Kuril Islands) समूह में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2.45 बजे 10 किमी की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 44.36 और देशांतर 149.23 पर पाया गया है। एक्स पर जानकारी देते हुए एनसीएस ने लिखा कि जापान में 6.3 तीब्रता का भूकंप 28 दिसंबर 2023 को आया है। इसका केन्द्र कुरील द्वीप के पास था।

यह भी पढ़ें



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *