Earthquake In Chile | चिली के सैंटियागो में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

[ad_1]

चिली के सैंटियागो में भूकंप के झटके

Loading

सैंटियागो. दक्षिण अमेरिका के चिली (Chile) देश की राजधानी सैंटियागो (Santiago) में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही। भूकंप के झटके लगते ही सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके आज शाम 6 बजकर 3 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही। जबकि, इसकी गहराई जमीन से 31 किलोमीटर अंदर थी। हालांकि, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 7 सितंबर को चिली के उत्तरी क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 8.48 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र कोक्विंबो से 41 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप की गहराई जमीन से 41 किलोमीटर अंदर थी। इस दौरान यहां किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। 

बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। जियोलॉजिस्ट के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *