[ad_1]
मुंबई : राजवीर देओल (Rajveer Deol) और पलोमा ढिल्लों (Paloma Dhillon) की डेब्यू अपकमिंग फिल्म ‘दोनों’ (Dono) का आज, शनिवार को नया गाना ‘रांगला’ (Raangla) रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रतिभा सिंह बघेल और शंकर महादेवन ने गाया है। इरशाद कामिल ने ‘रांगला’ के लिरिक्स को लिखा है और शंकर-एहसान-लॉय ने इसे संगीत दिया है। ये गाना फैंस के दिलों को छू रहा है। ‘रांगला’ जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘अग्ग लगदी’ रिलीज हुआ था। जो फैंस को खूब पसंद आया था। अवनीश एस बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link