शशि थरूर।
– फोटो : एक्स/शशि थरूर
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल होगा, क्योंकि कई राज्यों में यह अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आगामी आम चुनाव में केवल गिरावट देखने को मिलेगी। तिरुवनंतपुरम सांसद एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
