Did PAK cricketer Iftikhar Ahmed get invited to Anant Ambani pre-wedding celebration Shahnawaz Dahani TWEET goes viral – क्या PAK क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद को मिला अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग जश्न का न्योता? शहनवाज दहानी का TWEET वायरल, Cricket News

ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई। इस पोस्ट में पाकिस्तान के सीनियर ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद की फोटो शेयर करते हुए दहानी ने लिखा कि आखिरी मौके पर उनके पास अंबानी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का न्योता आया है। इफ्तिखार इस फोटो में हाथ में एक पर्ची को बहुत ध्यान से पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस साल जुलाई में होनी है, लेकिन इससे पहले तीन दिन का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन किया गया, जो 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। गुजरात के जामनगर में हुए इस फंक्शन में भारत ही नहीं दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

इस फंक्शन के लिए भारत के साथ-साथ दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया। इन दिनों पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) खेला जा रहा है, और कुछ खिलाड़ी तो इस टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर इस खास जश्न में शामिल होने पहुंचे, जिसमें कीरोन पोलार्ड जैसा बड़ा नाम भी शामिल है। भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, जहीर खान जैसे कई बड़े नाम इस जश्न में हिस्सा लेते नजर आए।

अंबानी प्री-वेडिंग जश्न में कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं नजर आया और ऐसे में दहानी की इस पोस्ट का जमकर मजाक भी बन रहा है। उन्हें इस पोस्ट के लिए जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। दहानी ने यह पोस्ट 4 मार्च को शेयर की और फंक्शन 1 से 3 मार्च तक ही था।

शाहनवाज दहानी यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इफ्तिखार भाई को क्या करना चाहिए? जाना चाहिए या फिर नहीं जाना चाहिए?’ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के इस फंक्शन में रिहाना, एकॉन जैसे इंटरनेशनल स्टार्स ने भी परफॉर्म किया। इसके अलावा स्टेज पर शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान साथ में डांस करते हुए भी दिखे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *