Dharamshala Cricket World Cup; Government Office Khalistani Slogans; SFJ Gurpatwant Singh Pannu | सरकारी ऑफिस की दीवार पर लिखे हुए मिले; SFJ आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

[ad_1]

धर्मशालाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी ऑफिस की दीवार पर मंगलवार रात को खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें साफ करा दिया।

हिमाचल के धर्मशाला में 7 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच से पहले IPH चीफ इंजीनियर ऑफिस के बाहर दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। हालांकि मंगलवार देर रात ही पुलिस ने इन नारों को पेंट करा हटा दिया।

दीवार पर हिमाचल बनेगा खालिस्तान, SFJ जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए थे। इसको लेकर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है। पन्नू ने कहा कि आज धर्मशाला में SFJ जिंदाबाद के छापे लगे है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी देता हुआ दिखा। पन्नू ने 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को वर्ल्ड टेरर कप कहा।

सरकारी ऑफिस के बाहर लिखे खालिस्तानी नारे।

सरकारी ऑफिस के बाहर लिखे खालिस्तानी नारे।

सरकारी ऑफिस की दीवार पर नारे एक स्थानीय व्यक्ति ने लिखे हुए देखे थे। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में नारों को साफ कराया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले शुरू कर दिए है।

इससे पहले पन्नू ने मई 2022 को धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखवाए थे। कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोरिंडा के रहने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *