Delhi Weather Update 4 january Delhi Cold wave IMD Rainfall Alert Weather Forecast Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

ऐप पर पढ़ें

Delhi Weather Updates: दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि लोग दो दिन से धूप को तरस रहे हैं। दिल्ली का जाफरपुर इलाका गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पालम का अधिकतम तापमान 11.4 और आयानगर का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोधी रोड और पीतमपुरा का अधिकतम तापमान भी 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

क्या होता है कोल्ड डे 
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार के दिन भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग की तकनीकी भाषा में अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार से साढ़े छह डिग्री तक कम है तो कोल्ड डे कहा जाता है। अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री से ज्यादा नीचे है तो उसे गंभीर कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। 

क्यों पड़ रही ठिठुराने वाली ठंड
दिल्ली में वायु मंडल के ऊपरी स्तर में कोहरा मौजूद होने के कारण हवा में नमी की मात्रा काफी है। जबकि, हवा उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही है जो कि अपने साथ हिमालय के क्षेत्रों की गलन भी ला रही है। वायु मंडल में मौजूद कोहरे की परत के चलते गुरुवार को जरा भी धूप नहीं निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 

पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा राहत
दिल्ली के लोगों को कड़ाके की ठंड से तीन दिन बाद सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ राहत दिलाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ और नौ तारीख को दिल्ली के मौसम पर भी एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे मौसम में बदलाव होगा और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। 

बीते दस सालों में जनवरी माह में सबसे कम अधिकतम तापमानः
2024                  12.5 डिग्री (अभी तक)

2023                 16.1 डिग्री
2022                 12.1 डिग्री
2021                 15.0 डिग्री
2020                 14.5 डिग्री
2019                 18.0 डिग्री
2018                 17.0 डिग्री
2016                 15.0 डिग्री
2015                 13.0 डिग्री
2014                 12.0 डिग्री

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *