ऐप पर पढ़ें
किसान आंदोलन की वजह से लगातार दूसरे दिन दिल्ली हलकान है। दिल्ली कूच के ऐलान की वजह से राजधानी की सभी सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग और तारबंदी की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। सिंघु से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक भीषण जाम लगा हुआ है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उन लोगों लाखों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जो अपने कामकाज के लिए हर दिन दिल्ली आते-जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का कहां क्या हाल है-
Delhi Traffic Live Updates:-
Delhi Metro Upadte 10:15- दिल्ली में मंगलवार सभी मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री/एग्जिट गेट खुले हुए हैं। मंगलवार को 9 मेट्रो स्टेशन, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, उद्योग भवन, पटेल चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, जनपथ, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग के स्टेशन फिलहाल खुले हुए हैं। सभी गेट्स रात को खोल दिए गए थे।
Delhi Traffic Live update 10:00- सीमापुरी बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर और लिंक रोड बॉर्डर पर प्रतिबंधों के बावजूद धीमे-धीमे ट्रैफिक चल रहा है।
Delhi Traffic Live 10:00- दिल्ली-चंड़ीगढ़ हाईवे सिंघु बॉर्डर पर पूरी तरह बंद हैं। दिल्ली-रोहतक हाईवे को भी टीकरी बॉर्डर पर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ढांसा बॉर्डर को भी पूरी तरह बंद रखा गया है।
Delhi Traffic Live Updates 9:40- गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ रास्तों को बैरिकेड और कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है। सैकड़ों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यदि आपको गाजीपुर बॉर्डर से गुजरना है तो अतिरिक्त समय लेकर चलें।
Delhi Traffic Live 9:35- गाजीपुर सीमा के जरिए दिल्ली में प्रवेश कर रहे लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी हैं। दफ्तर जा रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Delhi Traffic Live 9:30- यूपी गेट पर 9:30 के बाद जाम लगना शुरू हो गया है। गाड़ियां काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं। पुलिस ने यहां गुरुवार को भी आधा रास्ता ब्लॉक कर दिया था। दिल्ली में प्रवेश कर रहे वाहनों पर नजर रखी जा रही है।