Delhi News Huge Uproar In Delhi Assembly During Lg Speech Speaker Throws Out Everyone Including Atishi – Amar Ujala Hindi News Live

Delhi News Huge uproar in Delhi Assembly during LG speech Speaker throws out everyone including Atishi

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा
– फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार


दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभाषण शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया।

Trending Videos

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक आतिशी को बाहर निकाला गया। 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे से बाधा पड़ गई। एलजी ने सदन में कहा कि राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण के लिए लघु मध्यम और दीर्घकालिक योजना लागू करेगी। दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम लाने का प्रयास किया जाएगा। 

उपराज्यपाल ने अभिभाषण में भाजपा सरकार की भावी योजना का उल्लेख किया साथ ही आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार की नाकामियों की भी चर्चा की। 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *