एलजी वीके सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को एक बार फिर लंबित सीएजी रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, जिससे लंबित सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जा सके। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में समय पर प्रस्तुत न करके दिल्ली सरकार अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करने में नाकामयाब रही। ये सभी रिपोर्ट उस समय की हैं जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे।
Trending Videos
