Delhi Election 2025; Arvind Kejriwal Vs AAP Congress Alliance | AAP का दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के साथ अलायंस नहीं: केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, गठबंधन की खबरें गलत

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के ऑटो ड्राइवर्स के लिए चुनाव के बाद 10 लाख के इंश्योरेंस देने की घोषणा की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी

राघव चड्ढा ने भी अलायंस की खबरों को निराधार बताया AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आने वाला दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। कांग्रेस और AAP के बीच अलायंस की खबरें निराधार हैं। AAP पिछले तीन दिल्ली चुनाव अपने बलबूते पर लड़ती, जीतती और सरकार बनाकर उसे चलाती आई है।

AAP सांसद चड्ढा ने अलायंस की खबरों को नकारा

AAP सांसद चड्ढा ने अलायंस की खबरों को नकारा

AAP के 31 प्रत्याशी घोषित, 24 के टिकट कटे AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवार घोषित AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें भाजपा के 3 और कांग्रेस के 3 चेहरे शामिल हैं।

AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है। मनीष सिसोदिया को जंगीपुरा से, राखी बिड़लान को मादीपुर सीट दी गई है। हाल ही में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट अवध ओझा को दी

AAP ने मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट अवध ओझा को दी

————————————–

टिकट कटने से भड़के विधायक, AAP में बगावत के आसार

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अभी करीब दो महीने बाकी हैं। आम आदमी पार्टी दो बार में 31 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। बड़ी बात ये है कि कैंडिडेट की लिस्ट में 24 मौजूदा विधायकों के नाम नहीं है। ये विधायक टिकट कटने से नाराज हैं और पार्टी के फैसले के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *