Delhi CM House Controversy; Arvind Kejriwal Bungalow Video Vs BJP | भाजपा बोली- केजरीवाल ने CM हाउस खाली नहीं किया: वीडियो जारी किया, कहा- कोविड के दौरान मकान की मरम्मत पर ₹45 करोड़ खर्च किए

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने आरोप लगाया कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल ने अपने रहने के लिए ‘शीशमहल’ बनवाया था।

दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड का बंगला अब तक खाली नहीं किया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल ने अपने रहने के लिए ‘शीशमहल’ बनवाया था। केजरीवाल कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिजॉर्ट बना डाला। इस महल में 1.9 करोड़ रुपए से मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग, 1.5 करोड़ रुपए से मरम्मत और 35 लाख रुपए से जिम और स्पा बनावाया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट में पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि कोविड में जनता के विकास कार्य ठप थे।

भाजपा के आरोप पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि वह मकान 1942 में बना था और बहुत खस्ता हालत में था। मकान की छतें टपकती थीं। कुछ तो गिर भी गई थीं। पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के ऑडिट के बाद ही मकान की मरम्मत कराई गई थी।

बंगले की 5 तस्वीरें…

भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने मरम्मत के नाम पर मकान को 7 स्टार रिजॉर्ट में बदल दिया।

भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने मरम्मत के नाम पर मकान को 7 स्टार रिजॉर्ट में बदल दिया।

भाजपा का आरोप है कि जिम और स्पा के इक्वेपमेंट में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए गए।

भाजपा का आरोप है कि जिम और स्पा के इक्वेपमेंट में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए गए।

CM आवास में स्पा के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।

CM आवास में स्पा के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।

बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है।

बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है।

मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया है।

मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया है।

केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- केजरीवाल को जल्द मिलेगा सरकारी बंगला केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया हैं इसलिए उन्हें जल्द ही सरकारी बंगला दिया जाएगा। खट्टर ने कहा कि केजरीवाल टाइप 7 बंगले के हकदार हैं। अभी सभी टाइप 7 बंगले भरे हुए हैं। जैसे ही कोई बंगला खाली होगा, केजरीवाल को दे दिया जाएगा।

AAP ने 31 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है।

पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पहले वे पटपड़गंज से चुनाव लड़ते थे। AAP ने UPSC टीचर अवध ओझा को पटपड़गंज से उतारा है। ओझा ने 2 दिसंबर को ही पार्टी जॉइन की थी।

AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें भाजपा के 3 और कांग्रेस के 3 चेहरे शामिल हैं। पार्टी अब तक कुल 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

अब तक 31 प्रत्याशी घोषित, 24 के टिकट कटे AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

AAP ने 3 विधायकों की सीट बदली है। वहीं, जिन चार सीटों पर पार्टी हारी थी, उनमें से दो पर पिछली बार हार चुके प्रत्याशी को ही दोबारा टिकट दिया है।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा 8 और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

तिमारपुर में 67 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया तिमारपुर से दिलीप पांडेय का टिकट कट गया है। उनकी जगह 6 दिसंबर को भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्‌टू को टिकट दिया गया है। विरोध में तिमारपुर में मंडल और बूथ स्तर के 67 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया है।

दिल्ली सरकार में पिछले एक साल में 3 बड़ी हलचल…

1. केजरीवाल जेल से 156 दिन बाद रिहा: शराब नीति केस में ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। केजरीवाल ने करीब 156 दिन जेल में बिताए। फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर को CBI केस में जमानत दी थी। वहीं, ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिल गई थी।

2. CM पद से इस्तीफा: जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर शाम को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया था। सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर से AAP के दाग नहीं छिपेंगे।3. आतिशी नई CM बनीं: आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा (43 साल) CM हैं। इससे पहले केजरीवाल 45 साल की उम्र में CM बने थे। आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला CM हैं।———————————————————

आम आदमी पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल: कहा- ED-CBI के दबाव में AAP नहीं छोड़ी

आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत 18 नवंबर को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *