Delhi:कृषि भवन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए टीएमसी नेता रिहा, अभिषेक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप – Suvendu Adhikari Demands Cbi Probe Into ‘corruption’ In Central Govt Scheme In West Bengal

Suvendu Adhikari demands CBI probe into 'corruption' in central govt scheme in West Bengal

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी। सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, सांसद महुआ मोइत्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं को मंगलवार रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे मंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कार्यालय के पास कृषि भवन में धरने पर बैठ गए। हालांकि, कुछ घंटों बाद अभिषेक, मोइत्रा समेत हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।

रिहा किए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह घटना ‘नये भारत’ का चेहरा पेश कर रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा जन प्रतिनिधियों को घसीटा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल करने वाले पत्रकारों पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के लोगों के अधिकार छीन रही है, क्योंकि उसे राज्य में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में सभी चुनाव हार गई है, इसलिए उन्होंने लोगों का पैसा रोक दिया है। भाजपा को चुनौती देते हुए टीएमसी सांसद ने कहा, अगले छह माह में जनता आपको सबक सिखाएगी। देश की जनता अपनी शक्ति का इस्तेमाल करेगी और आज की घटना काला दिन बनकर रहेगी। इतना बुरा व्यवहार तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था, जितना आज दिल्ली पुलिस ने किया।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *