Deadline ends Pakistan bent on expelling Afghans from the country gave a blow to Taliban – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अफगानियों को अपने मुल्क से बाहर निकालने की कवायद पाकिस्तान ने तेज कर दी है। पाकिस्तान ने अक्टूबर तक अपने देश में रह रहे अफगानी नागरिकों को उनका मुल्क छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया था। अब वह समय पूरी हो गई है। जैसे ही वह घड़ी नजदीक आई पाकिस्तान में अपनी सीमा से अफगानियों को निकालना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पाक-अफगानिस्तान सीमा पर प्रशासनिक गतिविधियां शुरू हो गईं। सीमा पर पाक सेना और फ्रंटियर कोर बलों की बढ़ती तैनाती देखी गई है।

पाकिस्तानी सेना के हाथों अत्याचार की आशंका के डर से कई अफगान शरणार्थियों ने भी सीमा पार घर लौटना शुरू कर दिया है। पाक-अफगान सीमा पर खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में विभिन्न जांच चौकियों पर अफगान लोगों और वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग का दावा है कि मंगलवार को 20,000 से अधिक लोगों ने सीमा पार की।

खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ गई थी आमद
1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत सैनिकों के आक्रमण और मुजाहिदीन के साथ उनकी लड़ाई के बाद से, पाकिस्तान में मुख्य रूप से पश्तून शरणार्थियों की आमद देखी गई है। दो दशक पहले अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से हजारों अफगान अपनी जान के डर से पाकिस्तान भाग गए हैं। वे मुख्य रूप से पाक-अफगानिस्तान सीमा के पास खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में रहते हैं। पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक इनकी संख्या करीब 40 लाख है। हालांकि, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सर्वेक्षण के अनुसार, यह लगभग 17।5 लाख है।

पाकिस्तान को लंबे समय से अफगान शरणार्थियों के लिए बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय सहायता और राहत मिलती रही है। लेकिन अगस्त 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा के सीमांकन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई में विद्रोही समूह तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) को काबुल के समर्थन के आरोप को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच तनाव शुरू हो गया। अक्टूबर की शुरुआत में पाकिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने एक सरकारी निर्देश जारी कर कहा था, ”पाकिस्तान की धरती पर अवैध रूप से रहने वालों के लिए कोई जगह नहीं होगी। सभी को 31 अक्टूबर तक पाकिस्तानी धरती छोड़नी होगी। यदि नहीं, तो आवश्यकता पड़ने पर हम बल प्रयोग करेंगे।”

किन कारणों से अड़ा पाकिस्तान
पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग के अनुसार, पाकिस्तान ने मुख्य रूप से दो कारणों से अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने का फैसला किया। सबसे पहले, देश की खराब आर्थिक स्थिति के कारण अतिरिक्त खर्च उठाने में असमर्थता और दूसरा, सुरक्षा संकट। पश्तून विद्रोही समूह टीटीपी के साथ अफगान नागरिकों के एक वर्ग ने इस्लामाबाद के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद पिछले साल नवंबर के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह भी आरोप है कि टीपीपी को अफगान तालिबान के एक वर्ग द्वारा सीधे समर्थन दिया जा रहा है। हाल के कई आत्मघाती बम विस्फोटों में अफगान शरणार्थियों के शामिल होने के सबूत भी मिले हैं।

अफगानिस्तान लंबे समय से पाक के खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के पश्तून-बहुल क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करता रहा है। तालिबान काल में भी वह मांग वापस नहीं ली गई। पिछले साल अगस्त में तालिबान द्वारा काबुल की सत्ता पर कब्जा करने के बाद, पाकिस्तान ने 2,700 किमी लंबी सीमा पर कंटीले तार लगाने शुरू कर दिए। लेकिन तालिबान शासकों की कड़ी आलोचनाओं के कारण काम शुरू नहीं हो सका। हाल ही में पाकिस्तान विरोधी अभियान के दौरान अफगान तालिबान बलों ने भी कई बार सीमा को अवरुद्ध किया है। परिणामस्वरूप, सीमा पर झड़पें भी हुई हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *