चक्रवाती तूफान मिचौंग।
– फोटो : एएनआई
विस्तार
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया है। जिसे ‘मिचौंग’ नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी थी।
