Cyclone Fengal Update; Tamil Nadu Relief Fund | BJP DMK | केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 944 करोड़ की मदद भेजी: फेंगल तूफान के भरपाई के लिए सीएम स्टालिन ने केंद्र से 2,000 करोड़ मांगे थे

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चक्रवाती तूफान फेंगल से प्रभावित तमिलनाडु के लिए केंद्र सरकार ने SDRF में से 944.80 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी।(फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान फेंगल से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तमिलनाडु सरकार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) में से 944 करोड़ रुपए की सहायता देने की मंजूरी दी है। तमिलनाडु में 30 नवंबर को आए चक्रवाती तूफान फेंगल ने बड़े स्तर पर लोगों को प्रभावित किया था।

केंद्र सरकार ने इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम को भी तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान फेंगल से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए भेजा था। गृह मंत्रालय ने कहा कि आईएमसीटी की रिपोर्ट्स मिलने के बाद आपदा प्रभावित राज्यों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में से अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।

फेंगल तूफान से करीब 69 लाख परिवार और 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए है।

फेंगल तूफान से करीब 69 लाख परिवार और 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए है।

केंद्र से 28 राज्यों को 21718.716 करोड़ रुपए की सहायता मिली

केंद्र सरकार ने 2024 में 28 राज्यों को 21718.716 करोड़ रुपए की सहायता दी है, इसमें से 26 राज्यों को राज्य आपदा राहत कोष में से 14878.40 करोड़ रुपए और 18 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में से 4808.32 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

इसके अलावा 11 राज्यों को राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष में से 1385.45 करोड़ रुपए और 7 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष में से 646.546 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने बाढ़ और चक्रवात से प्रभावित राज्यों में एनडीआरएफ, सेना और वायु सेना की तैनाती कर सभी रसद सहायता भी दी है।

सीएम ने कहा था फेंगल तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2,475 करोड़ रुपये की जरुरत।

सीएम ने कहा था फेंगल तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2,475 करोड़ रुपये की जरुरत।

सीएम एमके स्टालिन ने केंद्र से मांगे थे 2,000 करोड़

हालांकि इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखकर राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता की मांग की थी। स्टालिन ने कहा था कि उत्तर तमिलनाडु के जिलों जैसे विलुपुरम, तिरुवन्नमलाई और कल्लाकुरिची में फेंगल तूफान से करीब 69 लाख परिवार और 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए है।

उन्होंने कि राज्य सरकार के शुरुआती आकलन से पता चला है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए 2,475 करोड़ रुपये की जरुरत है।

………..

फेंगल तूफान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

फेंगल तूफान ने बढ़ाई इंदौर में गर्मी:10 साल का चौथा सबसे गर्म दिसंबर, दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा

फेंगल तूफान ने इंदौर में गर्मी बढ़ा दी है। दिसम्बर का पहला हफ्ता गर्मी का एहसास करा रहा है। पिछले 24 घंटों में दिन का पारा 2 डिग्री उछल कर 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। लेकिन फिर भी तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा ही बना हुआ है। इससे रात को भी गर्मी का एहसास हो रहा है। शुक्रवार सुबह हल्की हवाओं का दौर था। फिर धूप खिलने के बाद ठंड का असर कम हो गया था। पूरी खबर पढ़ें…

तमिलनाडु में फेंगल तूफान से 12 लोगों की मौत:डेढ़ करोड़ प्रभावित; CM स्टालिन ने केंद्र से ₹2 हजार करोड़ मांगे, PM ने फोन किया

तमिलनाडु में 30 नवंबर को आए फेंगल तूफान से डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हैं। CM स्टालिन ने सोमवार को पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखकर ₹2 हजार करोड़ रिलीफ फंड की मांग की थी। पीएम मोदी ने फोन पर स्टालिन से बात की और मदद का भरोसा दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *