Congress released the 6th list, | कांग्रेस ने छठी लिस्ट जारी की: राजस्थान से 4, तमिलनाडु से एक नाम: पार्टी ने अब तक 190 उम्मीदवारों का ऐलान किया

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कैंडिडेट्स के नाम तय किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने सोमवार (25 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। इसमें राजस्थान से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को ​टिकट दिया गया है।

गुंजल राजस्थान की भाजपा नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं। वे 2 बार कोटा उत्तर से MLA रहे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने से हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने इसके अलावा आज सूची में तमिलनाडु के तिरुनलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को प्रत्याशी घोषित किया है। अब तक कांग्रेस देशभर में 190 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़, अजय राय को वाराणसी और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *