Cold in MP after 3 days, rain in Rajasthan | MP में 3 दिन बाद ठंड, राजस्थान में बारिश: हिमाचल में माइनस 7.7° पारा, कश्मीर में फिलहाल बर्फबारी नहीं

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से बर्फ नहीं गिरी। हालांकि ठंड बरकरार है। सोनमर्ग में पारा सबसे कम -13 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर हिमाचल प्रदेश में हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। मनाली समेत 5 शहरों में टेंपरेचर माइनस में चला गया। 19-20 को बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 18 फरवरी से ठंड बढ़ेगी। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में सुबह-रात सर्दी का असर दिख रहा है। राजस्थान में 18 से 20 फरवरी के बीच जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान में तीन दिन बारिश की संभावना: जैसलमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर में दिन हुए गर्म

राजस्थान में 18 से 20 फरवरी के बीच जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी तेज होने लगी है। कल (शुक्रवार) बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। पढ़ें पूरी खबर…

MP में 18 फरवरी से फिर ठंड का दौर: तीन दिन 2-3° बढ़ेगा पारा; भोपाल, इंदौर-जबलपुर में सुबह-रात सर्दी का असर

मध्यप्रदेश में 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट: शिमला से ठंडे हुए मैदानी इलाके, मनाली समेत 5 शहरों में माइनस में पारा

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में दो दिन से शीतलहर चल रही है। इससे मैदानी इलाके शिमला से ठंडे हो गए है। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर के रात के तापमान में गिरावट हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब में 2 दिन हल्की बारिश की संभावना: सामान्य से 2.8 डिग्री बढ़ा तापमान, 17 फरवरी से बदलेगा मौसम​​​​​​​

पंजाब में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म बना हुआ है। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि आने वाले दिनों में भी यह बढ़ोतरी जारी रहेगी।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *