- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- CM Bhagwant Mann Open Challenge ; Opposition Leaders Sunil Jakhar Sukhbir Badal Amrinder Singh Rajawarring Partap Singh Bajwa | AAP BJP Akali Dal Congress
अमृतसर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान।
पंजाब में विपक्ष की तरफ से रोज-रोज लगाए जाने वाले आरोपों से तंग आकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुला चैलेंज दे दिया है। सीएम भगवंत मान ने सभी विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर आकर खुली बहस की चुनौती दी है। इतना ही नहीं, सीएम भगवंत मान ने इसके लिए दिन भी निर्धारित कर दिया है। सीएम ने सभी को पंजाब डे के दिन 1 नवंबर बहस के लिए बुलाया है।
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा- ‘ भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग व प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है। वे रोज-रोज की घिसी-पिटी बातों की बजाय पंजाबी लोगों और मीडिया के सामने आकर बैठें कि उन्होंने पंजाब को कैसे लूटा? भाई – भतीजे, साले, दोस्त, मुलाहजे, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापारी-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी… आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें।
आप अपने साथ कागज ला सकते हैं लेकिन मैं मुंह जुबानी बाेलूंगा। 1 नवंबर ‘पंजाब डे’ वाला दिन अच्छा रहेगा। आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा। मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टा नहीं लगाना पड़ता।
पानी के मुद्दे पर घिरी है सरकार
बीते कुछ महीनों से विपक्षीय दल लगातार AAP सरकार व CM मान को लगातार घेरते आ रहे हैं। पहले गवर्नर की तरफ से लिए गए लेटर में 50 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा था। लेकिन अब कुछ दिनों से SYL मुद्दे पर पंजाब सरकार लगातार घिरती जा रही है।
अकाली दल लगातार सरकार पर निशाने साध रहा है, वहीं बीते दिन भाजपा ने भी सरकार पर निशाना लगाना शुरू किया। कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा कोर कमेटी ने सीएम गृह की तरफ कूच कर दिया। अंत में पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया।
