CM Bhagwant Mann Letter to Governor BL Purohit on Punjab Government Loan Update | चिट्‌ठी में लिखा- 50 नहीं 47 हजार करोड़ कर्ज लिया; अब केंद्र से RDF के 5,637 करोड़ दिलाएं

मोहालीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से पटियाला रैली के दौरान मंच से गवर्नर को कर्ज को लेकर जवाब देने की बात कही थी।

पंजाब के CM भगवंत मान ने गवर्नर बीएल पुरोहित को चिट्‌ठी का जवाब भेज दिया है। इसमें 50 हजार करोड़ के कर्जे का पूरा ब्योरा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने कल पटियाला में कहा था कि गवर्नर को चिट्‌ठी लिखकर कर्जे का पूरा हिसाब देंगे। सीएम ने गवर्नर से RDF के बकाया के लिए केंद्र के आगे पैरवी करने को कहा था। जिसके जवाब में गवर्नर ने पहले कर्जे का हिसाब मांगा था।

इस चिट्‌ठी में CM भगवंत मान ने बताया कि 50 हजार करोड़ नहीं बल्कि 47 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। जिसमें से पुरानी सरकारों के कर्ज के बदले करीब 27 हजार करोड़ का ब्याज चुकाया गया है।

इसके अलावा पावर सब्सिडी, सरकारी स्कीमों का भी इसमें जिक्र किया गया है। इसमें GST आदि के बकाये के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम ने गवर्नर को यह भी बताया कि पिछली सरकारों ने 3 लाख करोड़ का कर्ज लिया था।

CM भगवंत मान की चिट्ठी में 3 अहम बातें

RDF में मदद मांगी, आपने कर्जे की डिटेल मांगी
CM भगवंत मान ने लिखा कि 21 सितंबर को सरकार ने केंद्र से 5637 करोड़ का RDF रिलीज करवाने में हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके जवाब में 22 सितंबर आपने पंजाब सरकार द्वारा लिए कर्जे का हिसाब मांगा था। सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से 31 अगस्त 2023 तक 47,107 करोड़ का कर्ज लिया है। जिसमें सिर्फ मार्केट लोन नहीं बल्कि नाबार्ड के कर्ज भी शामिल हैं। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए प्रोजेक्टों से जुड़ा लोन भी शामिल है।

आपकी सरकार के लिए कर्ज का ब्याज चुका रहे
CM भगवंत मान ने कर्जे की रकम को आगे इन्वेस्ट करने के आंकड़े देते हुए गवर्नर को कहा कि इसमें स्पष्ट है कि 27,016 करोड़ रुपए सिर्फ कर्जे के ब्याज के रूप में जा रहा है, जो आपकी सरकार को विरासत में मिला है। सरकार कर्जे और अपने सोर्सेज से स्कीम और संस्थाओं को फंड दे रही है। जिन्हें पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया था।

उम्मीद है आप PM को कनवेंस कर पाएंगे
CM ने गवर्नर को लिखा कि इस डिटेल से आप समझ पाएंगे कि आपकी सरकार विरासत में मिले कर्ज के चैलेंज से किस तरह जूझ रही है। इससे आप प्रधानमंत्री को कनवेंस कर पाएंगे कि पंजाब में सरकार कर्जे का सही यूज कर रही है।

वहीं राज्य की वित्तीय हालत सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है। यह सब उस दौरान हुआ, जब हमने पंजाब में 36 हजार युवाओं को नौकरी दी है। मान ने गवर्नर से कहा कि अब वह पीएम से पेंडिंग RDF रिलीज करवाने के लिए उन्हें कनवेंस करें। इसके अलावा 5 साल तक कर्जे की अदायगी से छूट दिलाएं।

CM की गवर्नर को लिखी चिट्‌ठी…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *